झांसी: विकास भवन सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की हुई बैठक
Jhansi, Jhansi | Mar 15, 2024 गुरुवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शासन स्तर से जनपद में 95,72,760 पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। CDO ने कहा समस्त विभाग अपने लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वृक्षारोपण करने हेतु कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करें।