झांसी: Inter और BTC के स्टूडेंट्स सहित पांच गांजा तस्करों को बबीना और स्वाट पुलिस ने बसई जाने वाले मार्ग से किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Mar 14, 2024 दरअसल गुरुवार को एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने अपने ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है की बबीना और स्वाट टीम ने मिलकर इंटर और बीटीसी की स्टूडेंट्स सहित पांच गांजा तस्करों को बसई जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 97 किलो गांजा बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।