झांसी: मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने बबीना स्थित निर्माणाधीन 195 एम.एल.डी जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण
Jhansi, Jhansi | Mar 15, 2024 गुरूवार को मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने महानगर में पेयजल की आपूर्ति को सुनिश्चित करने हेतु बबीना स्थित निर्माणाधीन 195 एम.एल.डी जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान क्लियर वाटर ग्रेविटी मेन में पहाड़ी क्षेत्र में हार्ड रॉक होने के कारण कार्य की धीमी प्रगति से पेयजल आपूर्ति में होने वाले विलंब को दूर करने हेतु फर्म को निर्देशित भी किया है।