लाडपुरा: चेचट थाना इलाके में तेज रफ्तार बाइक ने नरेगा कार्य में जा रही मां-बेटी को कुचला, बेटी की इलाज के दौरान मौत
Ladpura, Kota | Jul 3, 2026 कोटा के चेचट थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। खेड़ारुधा गांव निवासी रामप्रसाद भील की 13 साल की बेटी मीरा की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। शुक्रवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार 1 जुलाई 2026 को दोपहर 3 बजे मीरा अपनी मां भूरी बाई के साथ देवली कलां गांव में नरेगा में मजदूरी करने गई थी। शाम के समय रोड के किनारे दोनों झाड़ियों को काटने क