पीलीबंगा: गोलूवाला पुलिस की कार्रवाई में सट्टा करते हुए एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
गोलूवाला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आज शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि हेड कांस्टेबल जगमोहन की टीम ने कार्रवाई करते हुए गोलूवाला सिहागान क्षेत्र से आरोपी सुनील कुमार पुत्र नाथूराम धानक निवासी वार्ड नंबर 1 गोलूवाला को सट्टे की खाई वाली करते हुए गिरफ्तार किया है। गोलूवाला पुलिस मामले की जांच कर रही है।