विकासनगर: सदन में विधायकों की गैर जिम्मेदाराना भूमिका पर भड़के जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी
सोमवार को दोपहर 2 बजे करीब जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि दो-चार दिन पहले विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश के बयान वीरों/ भाषण वीरों (विधायकों/ मंत्रियो )ने जिस प्रकार से सदन का समय खराब कर प्रदेश का अहित किया व धन की बर्बादी की, निश्चित तौर पर दुर्भाग्यपूर्ण है |