दीपावली पर्व के उपरांत पन्ना जिले के अजयगढ़ नगर में पारंपरिक और ऐतिहासिक दीवारी नृत्य की धूम रही। बुंदेलखंड की यह लोक परंपरा आज भी अजयगढ़ में जीवंत दिखाई दी, जब ढोलक की थाप पर हाथों में मोर पंख लिए मौनिया जगह-जगह थिरकते नजर आए आज दिन मंगलवार 21 अक्टूबर रात 8 बजे दीवारी नृत्य बुंदेलखंड की पहचान मानी जाती हैं जिसे दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है।