शेरघाटी: शेरघाटी में महंगाई-लूट-हत्या के विरोध में राजद का धरना*
शेरघाटी प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल ने लूट, हत्या, बलात्कार और महंगाई के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया। धरने में प्रखंड के सभी राजद कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि बिहार में अपराध और महंगाई चरम पर है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। धरना के बाद बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर कानून व्यवस्था दुरुस्त करने और महंगाई पर रोक लगाने की मांग की गई