मयूर विहार: मयूर विहार :- जनता को विश्वास है कि देश को कोई आगे बढ़ा सकता है तो वह है पीएम मोदी :- भजनलाल शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्वी दिल्ली के भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में मंडावली सहित अलग-अलग इलाके में प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने हर्ष मल्होत्रा को वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि जनता को विश्वास है कि देश को कोई आगे बढ़ा सकता है तो वह है पीएम मोदी.उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे.