मयूर विहार: हत्या के आरोप में पांच आरोपियों को त्रिलोकपुरी से मयूर विहार थाने की SIT टीम ने किया गिरफ्तार
पूर्वी जिला की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने 4 मई को मीडिया को बताया कि 17 अप्रैल को संजय झील के पास अशोक नाम के शख्स को अगवा कर मारपीट की गई थी जिसमें उनकी मौत हो गई थी इस मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने त्रिलोकपुरी इलाके से पांच बदमाशों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है पांचो को 3 दिन के पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है