मयूर विहार: मयूर विहार :- सीमापुरी थाना पुलिस की टीम ने न्यू सीमापुरी इलाके से एक महिला ड्रग्स तस्कर को किया गिरफ्तार
सीमापुरी थाना पुलिस की टीम ने न्यू सीमापुरी इलाके से एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से 4.50 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ. शाहदरा जिला के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान न्यू सीमापुरी निवासी 22 वर्षीय शाहीन के तौर पर हुई है . वह साहिबाबाद से नशीला पदार्थ लाकर दिल्ली में बेचा करती थी.