चूरू: चुरू में संविदा पद पर कार्यरत यशोदाओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मानदेय बढ़ाने की मांग की
Churu, Churu | Mar 27, 2025 संविदा पद पर कार्यरत यशोदाओ ने आखिरकार चूरू जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के माध्यम से राजस्थान सरकार को मानदेय बढ़ाने की मांग की. सामाजिक संगठन चूरू एकता मंच के माध्यम से मातृ शक्ति के शोषण को खत्म कर आर्थिक संबल प्रदान करने बाबत मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को मानदेय में वृद्धि करने की मांग की.