नानपारा: नानपारा में ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को अष्टभुजा दुर्गा मंदिर सहित कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन हुआ
ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को बहराइच के नानपारा नगर में विभिन्न स्थानों पर विशाल भडारे का आयोजन किया गया। सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर, वर्मा होंडा एजेंसी और रस्तोगी बंधुओं द्वारा गांधी पार्क में ये भंडारे आयोजित हुए।सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर समिति की सचिव डॉ. वीरांगना कांत ने बताया कि दोपहर 12 बजे से मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया।