बबेरू: बेर्राव के पास बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल को सीएचसी में भर्ती किया गया
Baberu, Banda | May 22, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेर्राव गांव के पास आज शुक्रवार की रात 9:30 बजे बाइक सवार एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया,राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।