फार्मर रजिस्ट्री को लेकर बुधवार को चौसा नगर पंचायत और बनारपुर पंचायत के किसानों के प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में पंजीकरण शिविर 12:30 बजे दिन में लगाया गया। शिविर में काफी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री कराने पहुंचे, जिससे परिसर में सुबह से ही भीड़ देखी गई। राजस्व कर्मचारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री से किसानों की डिजिटल पहचान तैयार की जा रही है।