मुज़फ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में 90 वर्षीय सास को कांवड़ में बैठाकर निकली हरियाणवी सिंगर, भावुक कर देने वाला दृश्य
सावन की कांवड़ यात्रा में एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया है। हरियाणवी रागिनी गायिका काजल चौधरी अपनी 90 वर्षीय सास को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से दिल्ली तक की यात्रा कर रही हैं। उनका बेटा मनीष भी बारी-बारी से कांवड़ उठाकर सेवा का अनूठा उदाहरण पेश कर रहा है। मुज़फ्फरनगर में इस अनोखी कांवड़ को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।