एटा: अलीगढ़ नवोदय विद्यालय जा रहे बाइक सवार की भदवास समीप ट्रक से टकराई, पिता सहित दो बेटियां घायल
थाना पिलुआ क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे स्थित गांव भदवास समीप बाइक सवार अपनी दो बेटियों के साथ अलीगढ़ की ओर जा रहा था इसी दौरान अचानक बाइक ट्रक से टकरा गई घटना में बाइक पर सवार पिता पुत्री सहित तीनों घायल हो गए बाइक क्षतिग्रस्त हो गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने घायल तीनों को जिला मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।