टिकारी: केसपा में पशु बांझपन निवारण शिविर और पशुपालक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, मुफ्त दवाएं मिलीं
Tikari, Gaya | Apr 19, 2026 केसपा में पशु बांझपन निवारण शिविर एवं पशुपालक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रविवार दोपहर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ तुषार, सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर एवं मुखिया प्रतिनिधि अमिताभ कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लेकर लाभ उठाया।