फारबिसगंज: जोगबनी सहरसा एक्सप्रेस के पटना तक विस्तार की मांग तेज हुई
जोगबनी फारबिसगंज सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार पटना तक करने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने शनिवार को 11 बजे जानकारी देते हुए बताया पटना के लिए रात्रिकालीन ट्रेन परिचालन शुरू होना चाहिए। सुबह में दो ट्रेन परिचालन हो रही है लेकिन रात्रिकालीन ट्रेन परिचालन नही होने से लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है।