इकौना: रामपुर कटेल में गांव के कुछ लोगों पर फूंस का छप्पर गिराने का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया, पीड़ित सोनू ने दी जानकारी
रामपुर कटेल गांव में गांव के ही कुछ लोगों पर पीड़ित ने फूंस का छप्पर उजाड़ने का आरोप लगाया है जिसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि घटना बीते मंगलवार की है जबकि घटना की जानकारी आज बुधवार को हुई है वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है।फिलहाल पुलिस ने आनन फानन में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।जबकि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।