इकौना: तिलकपुर बस स्टैंड से ₹95 लाख 34 हजार 403 की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर कार समेत अन्य सामान बरामद
एसओजी व गिलौला पुलिस ने एक आरोपों को तिलकपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। जिसने श्रावस्ती व बलरामपुर के 6 व्यक्तियों से गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 95 लाख 34 हजार 403 रूपये ठगी की थी। वहीं आरोपी के कब्जे से फॉर्च्यूनर कार एटीएम आधार पैन, एचपी रिफ्यूल कार्ड समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।हालाकि गिरफ्तारी का सही समय पुलिस नही बता पाई।