इकौना: टड़वा महंथ सीताद्वार झील में मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान, पुजारी ने बताया पौराणिक महत्व
मकर संक्रांति पर्व पर सीताद्वार झील में लोगों ने स्नान कर मंदिर मे पूजा कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। वही मंदिर के पुजारी पंडित संतोष दास तिवारी ने सीताद्वार मे सीता माता और लव कुश को लेकर पौराणिक महत्व की जानकारी भी दी। दरअसल मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है और गंगा स्नान किया जाता है।