इकौना: NH-730 पर यातायात विभाग की टीम ने स्पीडोमीटर लगाकर ओवर स्पीड में चलने वाले वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई
यातायात विभाग की टीम ने NH 730 पर स्पीडोमीटर से निर्धारित गति से अधिक स्पीड से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की।साथ ही वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने, मादक पदार्थो का सेवन कर वाहन चलाने से होने वाली जान माल की हानि के बारे मे भी बताया गया।