बारां: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बारां दौरा 19 सितंबर को कृषि उपज मंडी में होगा, प्रशासन ने तैयारियां शुरू कीं
Baran, Baran | Sep 17, 2025 मुख्यमंत्नी भजनलाल शर्मा का बारां का दौरा 19 सितम्बर को प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री यहां कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों की टीम लगातार स्थल निरीक्षण कर रही है ताकि कार्यक्रम को सफल बना सकै।