खुसरूपुर: नियाज़ीपुर गांव के बघार में शॉर्ट सर्किट से गेहूं व चना के खेत में आग, फसल जलकर राख
नियाज़ीपुर गांव के बघार में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से गेहूं व चना का फसल जलकर राख हो गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी आकर आग पर काबू पाया है। लेकिन इससे पहले ही डेढ़ बीघा में लगा गेहूं व चना का फसल जलकर राख हो गया है। पीड़ित किसान निखिल कुमार ने बताया कि एक से डेढ़ लाख की क्षति हुई है। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर बरौनी रिफाइनरी का पाइप लाइन गुजरी है।