शादीशुदा महिला संदिग परिस्थितियों में लापता हो जाने से परिजन परेशान है। महिला के पति ने थाना प्रभारी को गुमशुदगी की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। मामला आज मंगलवार 11 नवंबर सुबह 6:00 का बताया जा रहा है। थाना किरतपुर क्षेत्र ग्राम शाहपुर सुक्खा में मंगलवार की सुबह उस समय हालचल मच गई ज़ब दो बच्चों की माँ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।