पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदो दोकरा इलाके में शनिवार को स्टोन माइंस के एक डीजल टैंकर में अचानक आग लग गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के निमिया गांव निवासी 24 वर्षिय रामप्रवेश गुप्ता (पिता- शंभू साव) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया कि रामप्रवेश गुप्ता टैंकर से तेल निकाल रहा था।