कटकमसांडी: बकरीद को लेकर कटकमसांडी में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। वहीं ग्राम सुलमी और दाढ़ में स्थानीय ग्रामीणों एवं मुखिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।