दक्षिण पूर्व रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन (सेरसा) चक्रधरपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को इकबाल सिंह संधु स्टेडियम में प्रथम सेरसा फुटबॉल लीग का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबॉल को किक मारकर किया।