बिल्सी: उघैती में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, नौ लोग घायल, मौके पर पहुंची पुलिस
Bilsi, Budaun | Apr 21, 2026 बदायूं के उघैती में सोमवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया, हादसे में ट्रैक्टर ट्राली सवार मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। बदायूं एसपी देहात डॉक्टर हृदेश कठेरिया ने बताया उघेती में ट्रैक्टर ट्राली और एक कार की जोरदार भिड़ंत हो गई, टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ट्राली पलट गई हादसे में ट्रैक्टर ट्राली सवार मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई।