रानीवाड़ा: रानीवाड़ा के आजोदर सड़क मार्ग पर रोडवेज बस एवं कार में भिड़ंत तीन लोग घायल
Raniwara, Jalor | Mar 11, 2024 रानीवाड़ा के निकटवर्ती आजोदर सड़क मार्ग पर जैसलमेर डिपो की रोडवेज बस एवं स्विफ्ट कार में भीषण भिड़ंत हो गइर्। हादसे में कुल तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसमे कार सवार नरेशकुमार पुत्र रीदाराम चोधरी चरपटिया जो कि गंभीर रूप से घायल हो गया तो वही बस में सवार सज्जन कंवर व लक्ष्मण कुमार को मामूली चोटे पहुंची है।