फरीदाबाद: सूरजकुंड में शराब गोदाम पर फायरिंग, चार कर्मचारी घायल
वहीं बदमाशों के हमले में गोदाम के दो कर्मचारी सोनू और पंकज के साथ-साथ गाड़ी ड्राइवर चंद्रप्रकाश और मोहित घायल हो गए। सभी घायलों को फरीदाबाद के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। थाना सूरजकुंड के प्रभारी प्रहलाद ने बताया कि बदमाश अपनी गाड़ी को रोड पर खड़ी कर पैदल ही गोदाम में घुसे।