आरा: दावा गांव में दहेज के लिए मारपीट कर विवाहिता की हत्या, शव पंखा की कुंडी से लटका हुआ बरामद
Arrah, Bhojpur | Nov 3, 2024 जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दावा गांव में दहेज के लिए मारपीट कर गला दबाकर विवाहिता की हत्या कर दी गई। पंखा की कुंडी से लटका हुआ विवाहिता की शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप।