सासाराम: सासाराम जंक्शन पर बड़ा हादसा टला, ट्रेन में लगी आग से मची अफरा-तफरी
Sasaram, Rohtas | May 18, 2026 सासाराम जंक्शन पर बड़ा हादसा टला, ट्रेन में लगी आग से मची अफरा-तफरी सोमवार की सुबह करीब 7 बजे सासाराम जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर खड़ी सासाराम–पटना पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लग गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्री इधर-उधर भागने लगे।