चाचौड़ा के बीनागंज में 21 जनवरी को निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर लगा। क्षेत्र के 351 नेत्र रोग पीड़ित मरीजों ने पंजीयन कराया। 79 मरीजों को नेत्र रोग विशेषज्ञों ने निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित कर सद्गुरु अस्पताल रेफर किया। 65 मरीजों को नेत्र संबंधी निशुल्क दवाइयां दी। अन्य मरीजों को निशुल्क जांच कर चिकित्सा परामर्श दिया गया।