फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र के सिमरा बहोर नगला में खेत में घुसे जानवर, विरोध करने पर महिला को जमकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
भुता थाना क्षेत्र के सिमरा बहोर नगला में दबंगों द्वारा एक महिला की जमकर पिटाई कर दी गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में कार्यवाही की बात कह रही है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है ,की वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।