फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर कस्बे में दबंग ने घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर की मारपीट
फरीदपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर कस्बे में एक दबंग द्वारा घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला के विरोध करने पर दबंग ने जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। महिला ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है।