फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के देवरनिया में तेज ट्रैक्टर में तीन बच्चियों को मारी टक्कर, मामले की पुलिस से की गई शिकायत
फरीदपुर थाना क्षेत्र के देवरनिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन बच्चियों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन बच्चियों गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका इलाज के लिए फरीदपुर के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।