आगरा: केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने की जनसुनवाई, विभिन्न जिलों और राज्यों से आए लोगों से की सौजन्य भेंट
Agra, Agra | Oct 26, 2025 केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल ने आज आगरा स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। देश के विभिन्न जिलों और राज्यों से आए लोगों ने मंत्री जी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं साझा कीं। मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने सभी की समस्याओं को गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।