मरवाही: मरवाही वनमंडल के तरईगाँव के जंगल में लगी आग, वनकर्मी आग बुझाने में जुटे
मरवाही वन मंडल के अंतर्गत तरईगांव के जंगल में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। गर्मी का पारा बढ़ने और सूखी पत्तियों तथा तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली। इस घटना में बड़ी संख्या में छोटे पौधे और वनस्पति जलकर नष्ट हो गए।आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास के एक बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।