ब्यौहारी: देवलौंद के चंदौली गांव में युवक पर जातिगत गाली-गलौज और मारपीट, जान से मारने की धमकी
संदीप पनिका अपने घर की ओर जा रहा था तभी गांव में सूरज जायसवाल एवं अनिल जायसवाल ने उसका रास्ता रोक कर उसके साथ जातिगत गाली गलौज कर मारपीट की और जान से मार देने की धमकी दी है, पुलिस ने संदीप की शिकायत पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है, मंगलवार की सुबह 7:00 बजे पुलिस ने यह जानकारी दी है।