ब्यौहारी: पपौंध पुलिस ने 6 महीने से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को नगर से गिरफ्तार किया, मारपीट के मामले में था फरार
स्थाई वारंटी शुभम विश्वकर्मा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने बताया कि वारंटी मारपीट के मामले में 6 माह से फरार चल रहा था,जिसकी तलाश लगातार पुलिस कर रही थी मंगलवार की शाम चार बजे थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि स्थाई वारंटी को नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है।