बदायूं: कादरचौक और ककोड़ा रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | May 19, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के कादरचौक और ककोड़ा रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार पप्पू पुत्र वीरपाल, अवधेश पुत्र कुन्नू निवासी कादरचौक गांव घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य युवक भी घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।