धार: खलघाट अंडरपास पर ट्राले की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
खलघाट अंडरपास पर ट्राले की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल।धार जिले के धामनोद के खलघाट फोरलेन स्थित खलघाट अंडरपास पर सोमवार दोपहर 3:00 एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद वह साइड की रेलिंग से टकरा गया।घटना की सूचना मिलते ही हाईवे चौकी से एएसआई पदम सिंह भाटी मौके पर पहुंचे।