धार: धार के ग्राम अमझेरा में सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा, भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया
धार के ग्राम अमझेरा में सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे शोभायात्रा का आयोजन संपन्न हुआ। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से यात्रा प्रारम्भ हुई जिसमे रथ पर भगवान परशुराम जी का चित्र रखा गया। यात्रा का जगह जगह समाजसेवियों द्वारा स्वागत किया गया।