धार: धार में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रहे आरओबी का निर्माण कार्य जारी, जून से यातायात शुरू होगा
धार में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रहे आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे क्रेन की मदद से कॉलम पर 23 मीटर लंबे सीमेंट गर्डर रखे जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, मई के अंतिम सप्ताह तक एक लेन पर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा और जून से इस आरओबी पर यातायात शुरू हो जाएगा।