औरैया: कोतवाली के ठठराई मोहाल निवासी युवक ने पड़ोस के लोगों पर पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया, पुलिस से की शिकायत
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ठठराई निवासी तिलक सिंह सेंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पड़ोस के रहने वाले नाम जद लोगों द्वारा आए दिन किसी न किसी बात को लेकर सबसे झगड़ा किया जाता है। बताया कि रविवार की शाम को उसकी पत्नी किसी कार्यक्रम में जा रही थी। तभी नाम जद लोगों द्वारा गालियां दी जाने लगी। बताया कि जब इसका विरोध किया तो वह लोग मारपीट पर आमादा हो गए