औरैया: कानपुर की ओर से आ रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार डंपर ने जालौन चौराहे के समीप रौंदा, दो की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जालौन चौराहे के समीप सोमवार की सुबह करीब 11 बजे कानपुर की ओर से पल्सर बाइक पर सवार तीन लोग औरैया की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह लोग जालौन चौराहे के समीप पहुंचे कि तभी आए एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक काफी दूर तक डंपर में फंसकर घिसटता हुआ चला गया। जबकि दूसरे बाइक सवार को डंपर ने रौंद दिया जब