औरैया: दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सौधेमऊ में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के संबंध में सीओ सिटी ने दी जानकारी
दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सौधेमऊ में दो पक्षों में मारपीट के संबंध में सीओ अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया भागवत कथा के दौरान दबंगों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है तथा घायलों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।