इटावा: पिलखर नहर के पास आवारा सांड से बाइक टकराई, एक की मौत, दो घायल अस्पताल में भर्ती
Etawah, Etawah | Jun 22, 2026 जनपद इटावा थाना इकदिल क्षेत्र के पिलखर नहर के पास रविवार रात लगभग 9 बजे आवारा सांड से बाइक टकरा गई। जिसमें परिवार के इकलौते बेटे 48 वर्षीय मेघ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विजय सिंह और चुन्नीलाल घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चुन्नीलाल ने बताया कि वह लोग दतावली स्थित एक नर्सिंग होम में परिवार के दो घायलों को देखने गए थे।